दिल्ली बंद होने के बाद भी नागपुर पहुंचे 3 विमान 

दिल्ली बंद होने के बाद भी नागपुर पहुंचे 3 विमान 

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-23 11:17 GMT
दिल्ली बंद होने के बाद भी नागपुर पहुंचे 3 विमान 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  देशव्यापी जनता कर्फ्यू के बाद रविवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की सीमा सील करने के आदेश दे दिए थे। इसके साथ ही घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था लेकिन सोमवार को ऐसा देखने को नहीं मिला क्योंकि सोमवार दोपहर तक दिल्ली से आने वाले दो विमान नागपुर पहुंचे जबकि एक विमान रात में आने की सूचना है। हालांकि सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय विमान के अलावा दिल्ली से आने वाले तीन विमानों की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न शहरों में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है इसमें नागपुर के अलावा दिल्ली भी शामिल है। हालांकि दिल्ली ने सभी घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। ऐसे में सोमवार को सुबह दिल्ली से इंडिगो का विमान क्रमांक 2017 सुबह 8.40 बजे आया, वहीं इंडिगो के विमान क्रमांक 2018 ने सुबह 9.10 बजे वापसी दिल्ली की उड़ान भरी। दिल्ली से इंडिगो का विमान क्रमांक 135 दोपहर 12 बजे आया, वहीं इंडिगो के विमान क्रमांक 134 ने दोपहर 1 बजे वापसी की उड़ान भरी। इसके अलावा एयर इंडिया के विमान क्रमांक 469 ने सुबह 8.55 बजे दिल्ली के िलए उड़ान भरी। वहीं इंडिगो का विमान क्रमांक 202 रात 7.50 बजे दिल्ली के िलए उड़ान भरेगा। जबकि इंडिगो का विमान क्रमांक 221 रात 9.40 बजे दिल्ली से नागपुर पहुंचेगा।

यह विमान हुए हैं रद्द
दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 641 सोमवार की देर रात 1.20 बजे नहीं आया। वहीं दोहा से आने वाला कतर एयरवेज का विमान क्रमांक 590 देर रात 2.10 बजे नहीं आया। दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 774 सुबह 7 बजे नहीं आया। दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2519 रात 8.55 बजे नहीं आया। इससे उनकी आगे की उड़ानों भी रद्द रहीं।

Tags:    

Similar News