IND-PAK तनाव: नगरोटा में आर्मी बेस के पास गोलीबारी, एक सुरक्षा गार्ड हुआ घायल, भारतीय सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

नगरोटा में आर्मी बेस के पास गोलीबारी, एक सुरक्षा गार्ड हुआ घायल, भारतीय सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
  • नगरोटा आर्मी बेस पर गोलीबारी
  • एक सुरक्षा गार्ड हुआ घायल
  • भारतीय सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने शनिवार को हुए सीजफायर समझौते को उसी ही तोड़ दिया। पाकिस्तान ने भारत के कई जगहों को टारगेट करके एक बार पिर ड्रोन के जरिए हमला किया है। इस बीच जम्मू में नगरोटा आर्मी बेस पर गोलीबारी की घटना सामने आई है।

नगरोटा के आर्मी बेस के पास गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं। सेना ने इलाके में तलाशी शुरू कर दी है। नगरोटा में घुसपैठ की कोशिश हुई है। पाकिस्तान की ओर से नगरोटा में ड्रोन देखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा है कि सीमा पार ड्रोन गतिविधि देखी गई है। गोलाबारी को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध विराम समझौता हुआ था, उसका उल्लंघन हुआ है। उन्होंने इस उल्लंघन को गंभीर बताया है। बता दें कि, ड्रोन गतिविधि और गोलीबारी को गंभीरता से लिया जा रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों को कड़ी प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया है।

भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है- विक्रम मिसरी

शनिवार रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- भारत इस स्थिति को गंभीरता से देख रहा है और पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह जिम्मेदारी से काम लें और स्थिति को नियंत्रण में रखें। उन्होंने कहा- भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। भारतीय सीमाओं के दोनों तरफ और नियंत्रण रेखा पर भी जब कभी भी ऐसी उल्लंघन की घटनाएं होती हैं, हमारा जवाब पूरी तत्परता से देना चाहिए।

Created On :   11 May 2025 1:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story