छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी आगरा से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी आगरा से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी  दिल्ली पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। उन पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। टीम आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और दिल्ली पुलिस आज स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को अदालत में पेश करेगी।

आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला जैसे जैसे परत खुलती जा रही है, बढ़ता ही जा रहा है। 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी कॉलेज में अपनी लैडी गैंग के जरिए छात्राओं पर दबाव करके दुष्कर्म को अंजाम देता था, स्वामी के करतूतों की पोल अब खुलती जा रही है।

लेडी गैंग की महिलाएं छात्राओं को उकसातीं, मजबूर करतीं और यहां तक कि बाबा के भेजे गए अश्लील संदेश डिलीट करवाती थीं। स्वामी सरस्वती पर 17 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है, ये संख्या और भी बढ़ रही है। पुलिस ने लेडी गैंग की महिलाओं को नोटिस देकर पूछताछ की। एफआईआर में ये तीनों वार्डन महिलाएं सह-अभियुक्त हैं। छात्राओं ने महिलाओं के बारे में पुलिस को बताया।

पीड़िताओं ने पुलिस को ये बताया कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारी छात्राओं को आरोपी की मांगें मानने के लिए उकसातीं, विरोध करने पर उन्हें फेल करने या स्कॉलरशिप रोकने की धमकी दी जाती। आपको बता दें पुलिस ने जैसे ही गंभीर धाराओं में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, तो आरोपी सरस्वती ने एंटीसिपेटरी बेल के लिए कोर्ट की शरण में गया। लेकिन पुलिस की मजबूत जांच ,दलील और पेश किए मजबूत सबूत को देखते हुए स्वामी सरस्वती ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। अब अभी तक फरार चल रहा था, देर रात दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वामी को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   28 Sept 2025 8:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story