बघेल सरकार ने दी राज्यपाल को विदाई

रायपुर बघेल सरकार ने दी राज्यपाल को विदाई

Sanjana Namdev
Update: 2023-02-22 06:51 GMT
बघेल सरकार ने दी राज्यपाल को विदाई

डिजिटल डेस्क, रायपुर । राज्यपाल अनुसूईया उईके की सोमवार को छत्तीसगढ़ से विदाई हो गई। माना स्थित स्टेट हैंगर पर उनको विदा करने पूरी बघेल सरकार पहुंची। रनवे पर राज्य पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें हवाई जहाज तक छोडऩे पहुंचे। उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वे यहां से दिल्ली होकर मणिपुर के लिए रवाना हुई हैं। राष्ट्रपति ने अनुसूईया उईके को जनवरी 2019 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था। वे करीब चार साल इस पद पर रहकर विदा हुई हैं।
आज सुबह रायपुर पहुंचेंगे नये राज्यपाल
नये राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन आज (बुधवार को) रायपुर पहुंचेंगे। वे अभी तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे। नये राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह 23 फरवरी को राजभवन के दरबार हॉल में प्रस्तावित है। इसके लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

Tags:    

Similar News