लोकसभा चुनाव : बिहार में महागठबंधन का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल

लोकसभा चुनाव : बिहार में महागठबंधन का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-20 02:54 GMT
लोकसभा चुनाव : बिहार में महागठबंधन का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल
हाईलाइट
  • पहले NDA की सहयोगी थी RLSP
  • बिहार में महागठबंधन में उपेन्द्र कुशवाहा की RLSP भी शामिल
  • बिहार में मोदी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में नए महागठबंधन का ऐलान हो गया है। इसमें साल 2014 में NDA की सहयोगी रही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) भी शामिल हो गई है। अब बिहार में अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM), लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) मिलकर लड़ेंगे।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल और शक्ति सिंह गोहिल ने बिहार के क्षेत्रीय दलों के साथ गुरुवार को अहम बैठक की। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में हुई इस बैठक में सीट शेयरिंग और लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की गई। बैठक में NDA से अलग हुए RLSP नेता उपेन्द्र कुशवाहा, RJD नेता तेजस्वी यादव और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी शामिल हुए। 
 

 

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, "बिहार में महागठबंधन हो गया है। यह बहुत खुशी की बात है कि इसमें उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए हैं।" वहीं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि यह गठबंधन विचारधारा से जुड़ा हुआ गठबंधन है। गोहिल ने इस दौरान बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा, "सीट बंटवारें पर कोई दिक्कत नहीं होगी। सही वक्त पर सही फैसला ले लिया जाएगा।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारे पास कई विकल्प हैं। UPA उनमें से एक था। मेरे UPA में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह बिहार की जनता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारे पास कई विकल्प हैं। UPA उनमें से एक था। मेरे UPA में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह बिहार की जनता है। उन्होंने कहा कि NDA में उनका अपमान हो रहा था। उन्हें आम चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें नहीं दी जा रही थी।

कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर RLSP को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार तो हमें पूरी तरह खत्म करने पर लगे हुए थे, फिर दिल्ली से भी उन्हें ताकत मिल रही थी।

कुशवाहा ने इस दौरान राहुल गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, मोदी और नीतीश की कथनी और करनी में अंतर है लेकिन राहुल गांधी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे कर दिखाया। 
 

Similar News