नेहरू युवा केंद्र चला रहा है अभियान (खुशियों की दास्तां)!

नेहरू युवा केंद्र चला रहा है अभियान (खुशियों की दास्तां)!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-06-04 09:14 GMT
नेहरू युवा केंद्र चला रहा है अभियान (खुशियों की दास्तां)!

डिजिटल डेस्क | उमरिया कोरोना महामारी की चैन को तोडने के लिए समाज का हर वर्ग अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहा है। लोगो को विभिन्न माध्यमो से कोरोना से कैसे बचना है, इसकी समझाईश दी जा रही है। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला उमरिया के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के लिए एवं वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण अंचलों पर पहुंचकर दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

जिला युवा समंवयक आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन पर जिले के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा जिले में विभिन्न प्रकार के अभियान के माध्यम से गुना के रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को वैक्सीन के लिए मास्क लगाने के लिए समाजिक दूरी रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक नरेश प्रजापति प्रेरणा तिवारी पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी उत्कर्ष माथुर युवा मंडल सदस्य राहुल चंद्रवंशी पारस सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News