पन्ना जिले के 500 आदिवासी परिवारों के लिए स्थापित किए जाएंगे  मुर्गी पालन केंद्र

पन्ना पन्ना जिले के 500 आदिवासी परिवारों के लिए स्थापित किए जाएंगे  मुर्गी पालन केंद्र

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-24 09:22 GMT
पन्ना जिले के 500 आदिवासी परिवारों के लिए स्थापित किए जाएंगे  मुर्गी पालन केंद्र

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले के आदिवासी अंचल के 500 गरीब आदिवासी परिवारों की आय में बढ़ोतरी हेतु आदिवासी परिवारों की महिलाओ को मुर्गी शेड बनवाकर मुर्गी पालन की गतिविधि आरंभ की जा रही है। जिला पंचायत पन्ना एवं मध्य प्रदेश महिला पॉल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आगामी 3 वर्षों में यह प्रोजेक्ट पूर्ण किया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत 10 करोड़ के लगभग है जिसमें प्रति महिला उत्पादक को 2 लाख के लगभग राशि से मुर्गी शेड और मुर्गी उत्पादन हेतु आर्थिक सहायता मनरेगा योजना एवं अन्य सीएसआर योजना अंतर्गत प्रदान की जाएगी। मुर्गी उत्पादन पश्चात प्रति परिवार 4000 से 5000 की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रोजेक्ट आरंभ होने से आदिवासी परिवारों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा। साथ ही आदिवासी अंचल में इस गतिविधि से आर्थिक विकास की धारा प्रवाहित होगी।उक्त महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को आज मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री द्वारा टाउन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के आदिवासियों के समर्पित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्राद्व, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीनाराजे सिंह, सीईओ जिला पंचायत  संघप्रिय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार चतुर्वेदी, पीओ मनरेगा संजय सिंह परिहार सहित अन्य विशिष्ठ जन उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News