न्यू मोटरसाइकिल: 2025 Ducati Scrambler Full Throttle भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

2025 Ducati Scrambler Full Throttle भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
  • शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.60 लाख रुपए है
  • स्क्रैम्बलर फुल थ्रॉटल में 803cc L-ट्विन इंजन है
  • इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपनी नई 2025 स्क्रैम्बलर फुल थ्रॉटल (2025 Scrambler Full Throttle) को लॉन्च कर दिया है। इसमें नई डिजाइन देखने को मिलती है और अब इसे नया कलर भी दिया गया है। इसमें एक्स-शेप्ड डीआरएल के साथ फुल एलईडी लाइटिंग सिस्टम मिलता है। इसके हेडलाइट के चारों ओर 'X' डिजाइन दिया गया है। मोटरसाइकिल में ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर की लिवरी, लो वेरिएबल क्रॉस-सेक्शन हैंडलबार, ब्रॉन्ज कलर के पहिए और स्टाइलिश साइड नंबर प्लेट हैं।

बात करें कीमत की तो, डुकाटी ने भारत में 2025 स्क्रैम्बलर फुल थ्रॉटल को 12.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नया मॉडल अब नई दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और कोलकाता में डुकाटी डीलरशिप पर उपलब्ध है।

2025 Ducati Scrambler Full Throttle के फीचर्स

2025 स्क्रैम्बलर फुल थ्रॉटल में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले है। डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिससे राइडर्स सीधे हैंडलबार कंट्रोल से ऐप और सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं। नई राइड-बाय-वायर तकनीक दो राइडिंग मोड - रोड और स्पोर्ट प्रदान करती है। इसमें कॉर्नरिंग ABS है, जो इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान स्किडिंग के जोखिम को कम करता है। अपडेट की गई मोटरसाइकिल में टर्मिग्नोनी एग्जॉस्ट और आगे और पीछे एक-एक डिस्क है।

2025 Ducati Scrambler Full Throttle इंजन और पावर

इस बाइक में 803cc का L-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 74PS की पावर और 65.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक क्विक शिफ्ट अप/डाउन सिस्टम से लैस है।

Created On :   23 April 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story