किफायती बाइक: 2025 Hero HF 100 नए इंजन के साथ हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 60118 रुपए

2025 Hero HF 100 नए इंजन के साथ हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 60118 रुपए
  • बाइक की कीमत 1,100 रुपए तक बढ़ गई है
  • इसे एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें दो डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल एचएफ 100 (HF 100) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इस बाइक को नए इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। साथ ही अब इसमें नया कलर ऑप्शन दिया गया है। 2025 Hero HF 100 में नए फीचर्स भी एड किए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

2025 Hero HF 100 की कीमत और कलर ऑप्शन

इन सभी अपडेट के साथ बाइक की कीमत 1,100 रुपए तक बढ़ गई है। HF 100 को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,118 रुपए रखी गई है। इसमें दो डुअल-टोन कलर स्कीम मिलती हैं। इसमें ब्लू ग्राफिक्स के साथ ब्लैक और रेड ग्राफिक्स के साथ ब्लैक शामिल हैं।

2025 Hero HF 100 के फीचर्स

HF 100 को स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्लस के समान ही क्रैडल चेसिस पर बनाया गया है। इसमें मिलने वाली हेडलाइट्स अभी भी टेल लाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स के साथ हैलोजन के साथ आती है। जबकि इंस्ट्रूमेंटेशन पूरी तरह से एनालॉग है। हीरो के दूसरे दोपहिया वाहनों की तरह, HF 100 में भी XSense तकनीक है जो इंजन स्टार्ट/स्टॉप फंक्शनलिटी प्रदान करती है।

इसमें अंडरनिपिंग और सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में RSU टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर ट्विन शॉकर्स मिलते हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इंजन और पावर

इस कम्यूटर बाइक में 97.2cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8 bhp और 8.05 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन अब OBD2B नॉर्म्स के अनुरूप आता है।

Created On :   1 May 2025 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story