न्यू बाइक: 2025 Royal Enfield Hunter 350 भारत में लॉन्च, कीमत 1.50 लाख रुपए से शुरू

- कंपनी ने इसे तीन नए रंग में पेश किया है
- बाइक में कई अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं
- ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिमी तक बढ़ा दी गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक 2025 हंटर 350 (2025 Hunter 350) को लॉन्च कर दिया है। इस रोडस्टर मोटरसाइकिल के लॉन्च के बाद से यह पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें कई जरुरी बदलाव देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसे तीन नए रंग और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। इस बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है और जल्द ही डिलीवरी शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...
2025 Royal Enfield Hunter 350 की कीमत और वेरिएंट
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को तीन वेरिएंट में पेश किया गय है। इनमें फैक्ट्री ब्लैक, रियो व्हाइट और डैपर ग्रे, तथा टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड और रेबेल ब्लू शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपए रखी गई है, जो कि 1,81,750 रुपए तक जाती है। ये कीमतें एक्स- शोरूम हैं।
2025 Royal Enfield Hunter 350 में खास?
नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के नए मॉडल की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अब इसे बिल्कुल नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा अब इसमें नया रियर सस्पेंशन मिला है। यह अब लीनियर स्प्रिंग से प्रोग्रेसिव स्प्रिंग में बदल गया है। वहीं, एग्जॉस्ट के लिए नए रूटिंग के साथ-साथ, ग्राउंड क्लीयरेंस में 10 मिमी बढ़ा दी गई है। अब इसमें नए डिजाइन की सीट मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट को स्लिप-असिस्ट क्लच दिया है।
बात करें फीचर्स की तो 2025 Royal Enfield Hunter 350 में अब एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। इसमें ट्रिपर पॉड के साथ डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट में टाइप-सी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है।
2025 Royal Enfield Hunter 350 इंजन और पावर
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के इंजन में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 349cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, J-सीरीज इंजन है। यह इंजन 20.2 bhp का पीक पावर और 27 Nm टॉर्क आउटपुट प्रदान करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
Created On :   28 April 2025 1:01 PM IST