न्यू एमपीवी: Innova Hycross Hybrid भारत में हुई लॉन्च, E20 से E85 तक के पेट्रोल पर चलेगी, कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू

Innova Hycross Hybrid भारत में हुई लॉन्च, E20 से E85 तक के पेट्रोल पर चलेगी, कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू
टोयोटा ने नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड को चार वेरिएंट G Hybrid, GX Hybrid, VX Hybrid और ZX Hybrid में पेश किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) भारतीय बाजार में एक पॉपुलर एमपीवी है। वहीं अब कंपनी ने इसका नया फ्लेक्स हाइब्रिड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चलाया जा सकेगा। यानी अब ग्राहक अपनी गाड़ी में अलग-अलग मात्रा में इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने इसमें दमदार 2.0 लीटर इंजन के साथ सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक दी है। इसके अलावा इसके डिजाइन और इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Innova Hycross Hybrid की कीमत

टोयोटा ने नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड को चार वेरिएंट G Hybrid, GX Hybrid, VX Hybrid और ZX Hybrid में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए रखी गई है। अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है।

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

G Hybrid 7 और 8 सीटर

19.99 लाख रुपए

GX Hybrid 7 सीटर

23.99 लाख रुपए

GX Hybrid 8 सीटर

24.04 लाख रुपए

VX Hybrid 7 सीटर

28.79 लाख रुपए

VX Hybrid 8 सीटर

28.84 लाख रुपए

ZX Hybrid 7 सीटर

31.99 लाख रुपए

Innova Hycross Hybrid में क्या खास?

सबसे पहले बात करें डिजाइन की तो इसके फ्रंट में नया बंपर और नई ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें नए डिजाइन वाली प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं। गाड़ी के आगे डबल स्टैक LED DRL दिए गए हैं, जिन्हें ग्रिल के साथ जोड़ा गया है। नीचे की तरफ नए डिजाइन की बड़ी ग्रिल और फॉग लैंप के आसपास नए डिजाइन के हिस्से देखने को मिलते हैं। इसके पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं। यहां नई डबल स्टैक टेललाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा गाड़ी में अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, रूफ स्पॉयलर और रियर क्रोम गार्निश जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

नई इनोवा हाईक्रॉस के केबिन को भी बेहतर बनाया गया है। इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, सिल्वर और पियानो ब्लैक फिनिश के साथ प्रीमियम डार्क चेस्टनट आर्ट लेदर सीटें दी गई हैं। इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही 12.3 इंच का TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी दिया गया है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टोयोटा i-Connect और 9 स्पीकर वाला JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है।

आराम के लिहाज से इसमें आगे की सीटों में वेंटिलेशन, 8-वे पावर ड्राइवर सीट, मेमोरी फंक्शन और दूसरी कतार में पावर्ड ओटोमन सीटों की सुविधा दी गई है। इसके अलावा ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की तरफ AC वेंट, PM 2.5 एयर फिल्टर और रियर सनशेड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसे 7 और 8 सीटों के विकल्प में पेश किया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0 तकनीक भी दी गई है।

इंजन और परफोर्मेंस

नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के दोनों पावरट्रेन में 1,987cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसके पेट्रोल GX वेरिएंट का इंजन 170 bhp की अधिकतम पावर और 206 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे Sequential Shift फीचर वाले Direct Shift CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

वहीं, इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन 197 bhp की संयुक्त पावर और 188 Nm का इंजन टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से इसमें 206 Nm का टॉर्क मिलता है। हाइब्रिड सिस्टम में 56-सेल वाली लिथियम-आयन बैटरी के साथ e-Drive ट्रांसमिशन दिया गया है।

इस मॉडल की एक बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता है। यह E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रित ईंधन पर चलने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट E20 ईंधन पर 22.58 kmpl तक का माइलेज दे सकता है, जबकि इसका स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट 16.13 kmpl तक का माइलेज प्रदान करता है।

Created On :  

Tags

Next Story