आगामी फेसलिफ्ट कार: Maruti Fronx Facelift फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नए फीचर्स के साथ मिलेगा बदला हुआ इंटीरियर

Maruti Fronx Facelift फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नए फीचर्स के साथ मिलेगा बदला हुआ इंटीरियर
इस बार सामने आई तस्वीरों और वीडियो में गाड़ी के एक्सटीरियर के साथ-साथ इसके इंटीरियर की भी झलक देखने को मिली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Fronx को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में अपकमिंग Maruti Fronx Facelift को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार सामने आई तस्वीरों और वीडियो में गाड़ी के एक्सटीरियर के साथ-साथ इसके इंटीरियर की भी झलक देखने को मिली है। नई फ्रोंक्स में पहले के मुकाबले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल 2027 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इस आगामी कार से जुड़ी अन्य डिटेल...

Maruti Fronx Facelift में क्या हो सकता है खास?

नई मारुति फ्रोंक्स के डिजाइन की बात करें तो इसके मौजूदा मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। टेस्टिंग के दौरान देखी गई गाड़ी में नई फ्रंट ग्रिल दिखाई दी है। इसके साथ ही फ्रंट बंपर के डिजाइन में भी बदलाव किए जाने की संभावना है। हालांकि, इसके हेडलैंप और LED DRL का डिजाइन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। साइड प्रोफाइल में भी बहुत बड़े बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और पीछे की तरफ स्पॉयलर देखने को मिल सकता है। कंपनी इसके रियर बंपर में भी कुछ बदलाव कर सकती है।

इंटीरियर में मिलेंगे कई नए फीचर्स

हाल ही में सामने आए नए टेस्टिंग वीडियो में इसके केबिन की जानकारी मिली है। इस बार गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के इंटीरियर में कई नए फीचर्स दिखाई दिए हैं। नई फ्रोंक्स में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक यानी EPB भी दिया जा सकता है। इसमें ऑटो होल्ड फीचर भी मिलने की संभावना है। सीटों के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। नई फ्रोंक्स में बेहतर अपहोल्स्ट्री और कंट्रास्ट स्टिचिंग वाली सीटें देखने को मिल सकती हैं।

टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में मौजूदा गाड़ी जैसा ही डैशबोर्ड लेआउट दिखाई दिया है। इसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AC वेंट्स और मौजूदा डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी एनालॉग मीटर के साथ डिजिटल MID मिलने की संभावना है। इसके अलावा बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Clarion ऑडियो सिस्टम भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा टेस्टिंग के दौरान इसके फ्रंट में नए पार्किंग सेंसर और ग्रिल के बीच एक रडार जैसा सेंसर दिखाई दिया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई फ्रोंक्स में ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दे सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ADAS फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इंजन और परफोर्मेंस

Maruti Fronx Facelift में इंजन के मामले में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें नया 1.2-लीटर Z12E तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन अपडेटेड मारुति बलेनो में भी इस्तेमाल किया गया है। बलेनो में यह इंजन लगभग 83 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है।

Created On :  

Tags

Next Story