आगामी एमपीवी: 2025 Kia Carens की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिल नए सकते हैं ये दमदार फीचर्स

- 2025 किआ कैरेंस SUV में कई बदलाव होंगे
- डिजाइन से लेकर फीचर्स तक बदलाव शामिल
- इसके केबिन में भी बदलाव किए जा सकते हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कंपनी किआ (Kia) ने भारत में 2022 में अपनी नई एमपीवी कैरेंस (Carens) को लॉन्च किया था। इसे भारतीय ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब कंपनी 2025 किआ कैरेंस (2025 Kia Carens) के लॉन्च की तैयारी कर रही है। कैरेंस का यह नया अपडेटेड वर्जन मौजूदा कैरेंस के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। किआ मोटर्स की ओर से भारत में 8 मई को 2025 Kia Carens को लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्या होगा खास? आइए जानते हैं...
क्या होंगे बदलाव?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके फ्रंट फेशिया में बदलाव किया जा सकता है। इसमें बंपर, ग्रिल और बहुत कुछ के लिए नए डिजाइन के साथ वर्टिकल-ओरिएंटेड हेडलैम्प मिलने की संभावना है। हालांकि सिल्हूट के समान होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें एलॉय व्हील्स के साथ-साथ रियर एंड के लिए नया डिजाइन होगा।
बात करें फीचर्स की तो, किआ कैरेंस 2025 में कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें Level-2 ADAS को भी दिया जा सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और नए डैशबोर्ड के साथ नए डिजाइन वाला कंसोल भी मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें दूसरी पंक्ति के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और अन्य जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन और पावर
संभावना है कि, इस एमपीवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। कैरेंस मौजूदा वर्जन में उपलब्ध पावरट्रेन विकल्पों को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल एमपीवी में 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए जाते हैं। इन इंजन के साथ ही नई कैरेंस को भी ऑफर किया जा सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT, 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT शामिल हैं।
Created On :   24 April 2025 5:56 PM IST