- कोलकाताः स्ट्रैंड रोड पर बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 9 की मौत, मौके पर पहुंचीं CM ममता
- बंगालः CM ममता बनर्जी आज जाएंगी नंदीग्राम, 10 मार्च को करेंगी नामांकन
- संसद में आज से सामान्य कामकाज, लोकसभा-राज्यसभा में कोरोना से पहले जैसे होगा काम
- जयपुरः चलती कार में 12 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
- JEE Mains Result 2021: एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, 6 छात्रों का स्कोर 'परफेक्ट 100'
ऑटो: 2020 Ford Endeavour BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, इसमें है 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

हाईलाइट
- इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 29.55 लाख रुपए है
- 2020 Endeavour की कीमत 34.70 लाख तक जाती है
- इस एसयूवी में BS6 2.0 लीटर ईको ब्लू इंजन दिया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Endeavour (एंडेवर) को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें दुनिया का पहला 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 29.55 लाख रुपए रखी गई है, जो कि 34.70 लाख रुपए तक जाती है।
2020 Ford Endeavour में नए LED हेडलैंप्स के साथ लो और हाई बीम के लिए LED लैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे 800 mm तक की वाटरवेडिंग के साथ बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया है। गाड़ी की पैनोरामिक सनरूफ कदया गया है।
Tecno ने भारत में लॉन्च किए Camon 15 और Camon 15 Pro
फीचर्स
इस एसयूवी में SYNC 3 के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है। सेमी-ऑटो पैरेलेल पार्क असिस्ट, पुश स्टार्ट बटन, हैंड-फ्री पावर लिफ्ट रियर गेट, रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक वाइपर्स, DRLs, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट दी गई है। सुरक्षा के तौर पर इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स के साथ इसमें एक ड्राइवर के घुटनों का एयरबैग भी दिया है।
इंजन और पावर
2020 Ford Endeavour में नया BS6 2.0 लीटर ईको ब्लू इंजन दिया गया है। ईकोब्लू इंजन 170 PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। जो कि भारत में किसी भी कार में पहली बार है। नया इंजन ज्यादा माइलेज देने के साथ ही उत्सर्जन को भी कम करता है। नई Ford Endeavour में फर्स्ट-इन सेगमेंट टेर्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) के साथ चार मोड्स - नॉर्मल, स्नो/मड/ग्रास, सैंड और रॉक दिए हैं।
Sony ने लॉन्च किया Xperia L4, इसमें है वॉटरड्रॉप नॉच
माइलेज
ये इंजन 4x2 ड्राइवलाइन के साथ यह सेगमेंट की बेस्ट 13.90 Kmpl और 4X4 वेरिएंट के साथ 12.4 Kmpl की माइलेज देता है। यह पुराने मॉडल के मुकाबले 14 फीसद ज्यादा माइलेज देता है।
सभी वेरिएंट की कीमत
वेरिएंट | 2020 Ford Endeavour BS6 | Ford Endeavour BS4 | |
2.0L EcoBlue डीजल इंजन | 2.2L TDCi डीजल इंजन | 3.2L TDCi डीजल इंजन | |
Titanium 4X2 MT | NA | 29.20 लाख रुपए | NA |
Titanium 4X2 AT | 29.55 लाख रुपए | NA | NA |
Titanium+ 4X2 AT | 31.55 लाख रुपए | 32.33 लाख रुपए | NA |
Titanium+ 4X4 AT | 33.25 लाख रुप | NA | 34.70 लाख रुपए |
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।