कार सर्विस: BMW India ने देश में पेश की प्री-मानसून सर्विस, जानें क्या है खास

BMW India introduced pre-monsoon service in the country
कार सर्विस: BMW India ने देश में पेश की प्री-मानसून सर्विस, जानें क्या है खास
कार सर्विस: BMW India ने देश में पेश की प्री-मानसून सर्विस, जानें क्या है खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने देश में संपूर्ण डीलर नेटवर्क में अपने ग्राहकों के लिए BMW एक्सटेंडेड केयर+ सर्विस अभियान शुरू करने की घोषणा की है। BMW ग्राहक अब विस्तृत आफ्टरसेल्स सर्विसेस, प्रि.मॉनसून एवं इलेक्ट्रिकल फंक्शन प्राप्त करके सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनकी BMW हर वक्त तैयार रहे। इस घोषणा की जानकारी कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

Hyundai Elite i20 पर मिल रही भारी छूट, जानें कितना होगा लाभ

सर्वश्रेष्ठ केयर
BMW ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रेसिडेंट, अर्लिंडो टेक्सेराए ने कहा, "BMW में हम अपने ग्राहकों को उनके BMW वाहन की सर्वश्रेष्ठ केयर प्रदान करके ड्राईविंग का अतुलनीय अनुभव देना चाहते हैं। BMW एक्सटेंडेड केयर+ सर्विस वाहन की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाईन की गई है, ताकि ग्राहकों की कारें सदैव तैयार रहें। अपने लंबे अनुभवए प्रशिक्षित तकनीशियनों, विशेषज्ञ वर्कशॉप टेक्नॉलॉजी एवं ओरिजनल BMW पार्ट्स के साथ हमारे ग्राहक सदैव ड्राईविंग की सर्वाधिक खुशी और मन की संपूर्ण शांति प्राप्त कर सकते हैं।"

33 प्वाईंट चेक सर्विस
BMW एक्सटेंडेड केयर एक 33 प्वाईंट चेक सर्विस है, जो BMW वाहनों को पूरे साल सर्वश्रेष्ठ कंडीशन में एवं तैयार रखने के लिए डिजाईन की गई है। हाल ही में प्रस्तुत किए गए ‘BMW कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस’ का इस्तेमाल करके ग्राहक अपने घर पर बैठकर अपनी सुविधाजनक तारीख व समय पर नज़दीकी डीलरशिप से एक्सटेंडेड केयर+ सर्विस बुक कर सकते हैं।

BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च

सर्विस से संबंधित भुगतान भी ऑनलाईन सुरक्षित तरीके से किए जा सकते हैं। ग्राहकों को सर्विसिंग के बाद उनकी कार उनके पसंद के स्थान पर सैनिटाईजेशन की पूर्ण प्रक्रिया के बाद पहुंचा दी जाएगी। वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज एक सैनिटाईज़्ड लिफाफे में उन्हें सौंप दिए जाएंगे। सर्विसेस एवं डिलीवरी लॉकडाऊन की अवधि के बाद सभी स्थानीय सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण की जाएंगी।

Created On :   14 May 2020 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story