लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
लग्जरी कार: BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता BMW ने M8 Coupe (एम8 कूपे) और 8 Series Gran Coupe (8 सीरीज ग्रेन कूपे) को भारत में लॉन्च कर दिया है। M8 Coupe की कीमत 2.15 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। वहीं BMW 840i Gran Coupe की शुरुआती कीमत 1.29 करोड़ रुपए है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें M Sport एडिशन की कीमत 1.55 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। 
  
दोनों की BMW की फ्लैगशिप कारें हैं। फिलहाल दोनों गाड़ियों को कंपनी अपने कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरिएंस ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटली बेचेगी। वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद ये कारें डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं दोनों कारों के बारे में...

Lamborghini Huracan EVO RWD Spyder हुई पेश, स्पीड: 324 kmph

सुरक्षा फीचर्स  
BMW M8 Coupe में सुरक्षा के तौर पर 6 एयरबैग्स, अटेंटिव असिस्टेंस, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), ABS, ई-ब्रेक और आदि दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑप्शनल BMW नाइट विजन दिया गया है। 

वहीं बात करें BMW 8 Series Gran Coupe की तो इसमें सुरक्षा की दृष्टि से 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर और ISOFIX साइल्ड सीट माउंटिंग दी गई है। 

इंजन और पावर
BMW M8 Coupe में 4.0 लीटर, 8-सिलेंडर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 600 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बात करें स्पीड की तो यह कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 

Maruti Suzuki ने डीलरशिप खोलने के लिए जारी किए सुरक्षा निर्देश

वहीं BMW 8 Series Gran Coupe में BMW ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इसमें 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है। MW 840i Gran Coupe में यह इंजन 340 hp की अधिकतम पावर और 500 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार 5.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 

Created On :   9 May 2020 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story