BMW ने भारत में लॉन्च BMW X7 और BMW 7 Series, जानें खासियत

BMW launches BMW X7 and BMW 7 Series in India, Learn specialty
BMW ने भारत में लॉन्च BMW X7 और BMW 7 Series, जानें खासियत
BMW ने भारत में लॉन्च BMW X7 और BMW 7 Series, जानें खासियत
हाईलाइट
  • BMW 7 सीरीज फेसलिफ्ट में इंजन के तीन विकल्प मिलेंगे
  • X7 की शुरुआती कीमत 98.90 लाख रुपए है
  • X7 में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों इंजन के विकल्प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी दो नई पावरफुल कार लॉन्च कर दी हैं। आपको बता दें कि एसयूवी X7 भारत में कंपनी की नई कार है, जबकि 7 सीरीज फेसलिफ्ट है। दोनों ही कार को शानदार डिजाइन व बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। इनमें BMW X7 की कंपनी की सबसे बड़ी एसयूवी है। बात करें कीमत की तो X7 की शुरुआती कीमत 98.90 लाख रुपए है। जबकि 7 सीरीज फेसलिफ्ट की कीमत 1.22 करोड़ से 2.42 करोड़ रुपए के बीच है। 

BMW 7 सीरीज
BMW 7 सीरीज फेसलिफ्ट में इंजन के तीन विकल्प दिए गए हैं। इसमें एक 265 hp पावर वाला 3.0-लीटर डीजल इंजन और दूसरा 340 hp पावर वाला 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन है। ये दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। जबकि तीसरा प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो 286hp का पावर जनरेट करता है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 113hp का पावर जनरेट करता है। हाइब्रिड इंजन का कम्बाइंड पावर आउटपुट 394hp है।

BMW X7 
इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसमें 3-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 340 hp का पावर जनरेट करता है। वहीं दूसरा 3.0-लीटर, ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 394 bhp का पावर और 760 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। 

फीचर्स 
BMW 7 सीरीज और BMW X7 शानदार फीचर्स से लैस हैं। दोनों मॉडल में इन-बिल्ट हेडअप डिस्प्ले के साथ 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। इनमें 12.3-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो लेटेस्ट आईड्राइव सिस्टम से कनेक्ट है। इसमें इन्फोटेनमेंट, कनेक्टिविटी, क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर असिस्ट फीचर्स की सुविधा मिलती है।  

मुकाबला
BMW X7 का मुकाबला Mercedes-Benz GLS, Range Rover Sport और Audi Q7 से होगा।
 

Created On :   26 July 2019 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story