Coronavirus: ओला और उबर को अब नहीं कर सकेंगे बु​क, कंपनी ने इस तारीख तक बंद की सेवाएं

Coronavirus: Ola and Uber will no longer be able to book, the company stopped services till this date
Coronavirus: ओला और उबर को अब नहीं कर सकेंगे बु​क, कंपनी ने इस तारीख तक बंद की सेवाएं
Coronavirus: ओला और उबर को अब नहीं कर सकेंगे बु​क, कंपनी ने इस तारीख तक बंद की सेवाएं
हाईलाइट
  • ओला उबर के प्रवक्ता ने कहा निर्देशों का पालन करेंगे
  • दिल्ली सहित करीब 75 जिले पूरी तरह लॉकडाउन
  • दोनों कंपनियों ने अपनी सेवाएं 31 मार्च तक बंद कीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस ने देश के कई राज्यों में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इससे बचाव के लिए कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। कोरोनावायरस से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए गए कदम के साथ Ola (ओला) और Uber (उबर) ने साथ दिया है। दोनों कंपनियों ने दिल्ली में अपनी सेवाएं 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि भारत में जनता कर्फ्यू के बाद कई राज्यों ने अपने क्षेत्र में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। इनमें देश की राजधानी दिल्ली सहित करीब 75 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली में 31 मार्च तक प्राइवेट बसों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी गई है। 

Coronavirus: नोटों की छपाई 31 मार्च तक बंद हुई

निर्देशों का करेंगे पालन
दिल्ली सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद उबर के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उबर, केंद्र और राज्य सरकारों के सभी निर्देशों का कड़े रूप से पालन करेगी। 

वहीं, ओला के प्रवक्ता ने कहा है कि, शहर में आवश्यक सेवाओं को मदद पहुंचाने के लिए कंपनी कम से कम वाहनों का परिचालन करेगी। कंपनी इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की हर संभव तरीके से मदद करेगी।

पहले कर दी थी सवाएं बंद
मालूम हो कि दोनों कैब एग्रीगेटर कंपनियों ने पहले ही अपनी शेयर राइड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। वहीं दिल्ली में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को परिवहन की सुविधा देने के लिए DTC की 25 फीसद बसों को संचालित किया जा रहा है।

1 अप्रैल से बदल रहा है टैक्स से जुड़ा ये नियम, पैन नंबर नहीं होने पर देना होगा दोगुना टैक्स

दिल्ली में लॉकडाउन के तहत ये परिवहन सेवाएं हैं बंद 

- सार्वजनिक परिवहन सेवा  निजी बसें, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा को अनुमति नहीं है।
- राजधानी में डीटीसी की 75 प्रतिशत बसें बंद रहेंगी।
- इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी।
- सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

Created On :   23 March 2020 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story