SUV: Mahindra XUV500 का BS6 वेरियंट जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

Mahindra XUV500s BS6 variant to be launched soon, features revealed
SUV: Mahindra XUV500 का BS6 वेरियंट जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स
SUV: Mahindra XUV500 का BS6 वेरियंट जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी Mahindra (महिंद्रा) जल्द ही अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV500 (एक्सयूवी 500) के BS6 वेरियंट को लॉन्च करेगी। इसकी तैयारी कंपनी ने कर ली है। हाल ही में कंपनी ने BS6 XUV500 के बारे में जानकारी दी है।

इसकी कीमत को लेकर फिलाहल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बात करें इसकी लॉन्चिंग की तो लॉकडाउन के खत्म होने के बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा। 

2020 Mahindra Scorpio जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास

4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध
कंपनी ने इसमें दिए गए फीचर्स और अन्य बदलावों की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार कंपनी ने नए मॉडल में एंट्री लेवल वेरियंट W3 वेरियंट को बंद कर दिया है। अब यह एसयूवी चार वेरियंट लेवल W5, W7, W9 और W11 (O) में उपलब्ध होगी।  

इंजन और पावर
2020 Mahindra XUV500 में मौजूदा मॉडल वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। हालांकि यह BS6 मानकों के अनुरूप होगा। यह इंजन 3750rpm पर 153bhp का पावर और 1750rpm-2800rpm पर 360Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 

फीचर्स
इंजन के अलावा Mahindra ने इस एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। यह BS4 मॉडल की तरह ही  हैं। इसमें डायमंड-स्टिचर्ड लेदर सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सॉफ्ट-टच प्लास्टिक प्लस लेदर डैशबोर्ड, पियानो ब्लैक सेंट्रल कंसोल, 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ट्विन-पॉड क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

MG Hector का BS6 डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च

सुरक्षा
इसके अलावा सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, मोनोकॉक कंस्ट्रक्शन, हिल डिसेंट एंड हिल होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS (एंटी-ब्रेकिंग लॉकिंग-सिस्टम) और EBD, स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Created On :   11 April 2020 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story