New launch: Mahindra Bolero BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

New launch: Mahindra Bolero BS6 engine launched in India, know price
New launch: Mahindra Bolero BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत
New launch: Mahindra Bolero BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत
हाईलाइट
  • Bolero BS6 की शुरुआती कीमत 7.76 लाख रुपए है
  • इसमें नया इंजन दिया गया है
  • जो अधिक पावरफुल है
  • नई Bolero BS6 में कई सारे बदलाव किए गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने नई BS6 Bolero (बोलेरो) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। इस एसयूवी को तीन वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है। इसमें कंपनी ने अंदरूनी और बाहरी तौर पर कई सारे बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किया गया है। बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। 

बात करें कीमत की तो नई 2020 Mahindra Bolero की एक्स शोरूम, शुरुआती कीमत 7.76 लाख रुपए रखी गई है। यह कीमत टॉप वेरिएंट में 8.78 लाख रुपए ( दिल्ली) तक जाती है। 

Hyundai Verna 2020 लॉन्च से पहले पहुंची डीलरशिप

ये हुए बदलाव
Mahindra Bolero BS6 में नया फ्रंट बंपर और बोनट दिया है। इसी के साथ इसमें बिल्कुल नई ग्रिल और हेलोजन यूनिट्स के साथ नए हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड बीम लाइट, हैजार्ड लाइट और पार्किंग लाइट भी दी गई है। वहीं रियर में नए टेल लैंप्स दिए गए हैं। 

अंदरूनी तौर पर किए गए बदलाव की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डुअल एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

ओला और उबर को अब नहीं कर सकेंगे बु​क, कंपनी ने इस तारीख तक बंद की सेवाएं

इंजन और पावर
नई Bolero BS6 में नया 1.5 लीटर थ्री-सिलेंडर mHawk75 डीजल इंजन दिया है। यह इंजन 3,600 rpm पर 75 bhp की पावर और 1,600 - 2,200 rpm पर 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Created On :   25 March 2020 11:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story