- Dainik Bhaskar Hindi
- Automobile
- Skoda Enyaq electric SUV will be launched soon, will get great features
दैनिक भास्कर हिंदी: इलेक्ट्रिक एसयूवी: Skoda Enyaq जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

हाईलाइट
- Skoda Enyaq को तीन बैटरी साइज में लॉन्च किया जाएगा
- हाल ही में इस एसूयवी का टीजर वीडियो सामने आया था
- फिलहाल इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत सामने नहीं आई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen (फॉक्सवैगन) समूह की सहायक कंपनी Skoda (स्कोडा) जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। यहां हम बात कर रहे हैं Skoda Enyaq (स्कोडा एन्याक) की। इस कार को लेकर अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रॉडक्शन साल 2020 के आखिर में शुरू होगा। वहीं 2021 के शुरुआत में इसे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में इस एसूयवी का टीजर वीडियो सामने आया था। जिसमें टेस्ट म्यूल पूरी तरह से ढंका हुआ दिखाया गया है। हालांकि नई एसूयवी के सिग्नेचर LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) और ग्रिल के आकार को देखा जा सकता है। बात करें कीमत की तो फिलहाल इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत सामने नहीं आई है।
BMW M8 Coupe और 8 Series Gran Coupe भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
डायमेंशन
Skoda Enyaq की लंबाई 4648 एमएम, चौड़ाई 1877 एमएम और ऊंचाई 1618 एमएम है, जबकि इसका वीलबेस 2,765 एमएम है। इस कार में लगेज रखने के लिए 585-लीटर की जगह दी गई है।
बैटरी
Skoda Enyaq को तीन बैटरी साइज और पांच पावर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500 किलोमीटर तक चलेगी। फास्ट चार्जर के माध्यम से यह इलेक्ट्रिक एसूयवी 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
पावर
Enyaq iV के एंट्री लेवल वेरिएंट iV 50 में 55kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसका रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 109kW की पावर देता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 340 किलोमीटर तक की रेंज देगी। जबकि iV 60 वेरिएंट में 62kWh की बैटरी दी गई है, इसका मोटर 132kW पावर देता है। इस मॉडल की रेंज 390 किलोमीटर है।
Lamborghini Huracan EVO RWD Spyder हुई पेश, स्पीड: 324 kmph
Enyaq iV के 80 वेरिएंट में 150kW इलेक्ट्रिक मोटर और 82kWh की बैटरी दी गई है। जबकि इसके दो अन्य वेरिएंट 80X और vRS में भी 82kWh बैटरी दी गई है। 80X वेरिएंट में 195kW और VRS वेरिएंट में 225kW का पावर मिलता है। कार के दोनों वेरिएंट सेकंड इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-वील ड्राइव में आते हैं। Enyaq iV 80 में सबसे ज्यादा यानी कि 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
स्पीड
बात करें रफ्तार की तो Skoda Enyaq EV का टॉप मॉडल 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।