ऑटो: Tata Harrier की कीमत में 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत  

Tata Harrier becomes expensive by Rs 45 thousand,  know new price
ऑटो: Tata Harrier की कीमत में 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत  
ऑटो: Tata Harrier की कीमत में 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत  
हाईलाइट
  • Tata Harrier की वर्तमान शुरुआती कीमत 13.43 लाख रुपए हुई
  • Tata Harrier के डार्क वेरियंट की कीमत में हुआ सबसे अधिक इजाफा
  • एसयूवी को 12.69 लाख रुपए शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी दमदार एसयूवी Harrier (हैरियर) को जनवरी 2019 में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर ​दी है, जिसके बाद यह एसूयवी 45 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। कीमत में वृद्धि Harrier के सभी वेरिएंट में की गई है। लॉन्चिंग के बाद यह दूसरी बार है, जब इस एसयूवी के सभी वेरियंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

कीमत में बढ़ोतरी के बाद Tata Harrier की वर्तमान कीमत 13.43 लाख से 17.30 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स शोरूम) हो गई है। बता दें कि इस SUV को 12.69 लाख रुपए शुरुआती कीमत में बाजार में उतारा गया था। 

सबसे कम और अधिक इन वेरिएंट की कीमत
बात करें Tata Harrier के डार्क वेरियंट की, जो कि कंपनी ने अगस्त 2019 में लॉन्च किया था। तो इसकी कीमत में सबसे अधिक वृद्धि की गई है, जबकि इसके जुलाई 2019 में लॉन्च किए गए ड्यूल टोन वेरियंट की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। 

सभी वेरिएंट की कीमत
यहां सबसे पहले बता दें कि Tata Harrier चार वेरिएंट्स - XE, XM, XT और XZ में उपलब्ध है। इसके अलावा दो अन्य वेरिएंट डार्क और ड्यूल टोन वेरियंट उपलब्ध हैं। वर्तमान में Harrier XE की कीमत 40 हजार रुपए की वृद्धि के साथ 13.43 लाख रुपए हो गई है। वहीं XM वेरिएंट में भी 44 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 14.69 लाख रुपए हो गई है।

Harrie XT वेरिएंट की कीमत 44 हजार रुपए की वृद्धि के 15.89 लाख रुपए हो गई है। जबकि इसके XT Dark वेरिएंट की कीमत में 45 हजार रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 16 लाख रुपए हो गई है। XZ और XZ Dark की कीमत में क्रमश: 44 हजार और 45 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 17.19 लाख और 17.30 लाख रुपए हो गई है। 

इसके अलावा इसके XZ ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी की गई। इस वेरिएंट की कीमत 35 हजार रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 17.30 लाख रुपए ​हो गई है।

Created On :   9 Jan 2020 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story