VIDEO : जानें, सुपरस्टार बनने से पहले खली चलाते थे कौन सी कार

Video : The Great Khali drives a old Tata Sumo on Indian roads
VIDEO : जानें, सुपरस्टार बनने से पहले खली चलाते थे कौन सी कार
VIDEO : जानें, सुपरस्टार बनने से पहले खली चलाते थे कौन सी कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। द ग्रेट खली एक फेमस WWE सुपरस्टार हैं और उन्होंने ‘The Longest Yard’ के साथ हॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री में कदम भी रखा है। लेकिन, आप सभी को पता ही होगा की खली इंडिया में जन्मे थे। उनका असल नाम दिलीप सिंह राना है और वो हिमाचल प्रदेश के एक गांव के निवासी हैं। पेश है एक वीडियो जिसमें आप खली को  को उनके फेमस होने और WWE से पहले वाले दिनों में टाटा सूमो चलाते हुए देख सकते हैं।

आज खली एक जाने-माने WWE सुपरस्टार हैं और उन्होंने 4 हॉलीवुड और 2 बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। लेकिन उनके फेमस होने से पहले खली पंजाब पुलिस में एक ऑफिसर हुआ करते थे। उस समय उनके पास एक सफेद टाटा सूमो थी। कहा जाता है की खली को उनकी सूमो बेहद पसंद थी। अब तो फेमस होने के बाद उनके पास और भी महंगी गाड़ियां आ गयी हैं।

जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं 7 फीट 1 इंच लंबे खली के सामने Sumo एक छोटी गाड़ी नजर आती है। जहां इस वीडियो में आप खली को उनके सूमो को बढ़िया स्पीड पर चलाते हुए देख सकते हैं, ये साफ-साफ दिख रहा है की उनके जैसे साइज वाले इंसान के लिए ये SUV काफी छोटी पड़ रही है। उन्हें हाथ बढ़ाने में दिक्कत आ रही है इसलिए उन्होंने स्टीयरिंग व्हील थोड़े अजीब ढंग से पकड़ रखी है। उनका सर रूफ से मात्र एक इंच दूर है और हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं की खली को ड्राइविंग सीट पर बैठने में भी दिक्कत आ रही होगी।

खली WWE के World Heavyweight Champion खिताब के विजेता हैं। वो WWE के इतिहास के चौथे सबसे लम्बे रेसलर भी हैं। यूं तो वो Houston, Texas में रहते हैं उन्हें उनके इंडिया के ट्रिप्स पर पिछले जनरेशन वाली Ford Endeavour और Toyota Fortuner चलाते हुए देखा जा सकता है। जिंदगी में इतना पैसा कमाने के बाद जाहिर सी बात है की उन्हें अपनी पुरानी सूमो चलाने की जरुरत नहीं पड़ती होगी, लेकिन इस वीडियो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस SUV को चलाने में खली को कितनी दिक्कत आती होगी। 

Created On :   29 April 2018 4:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story