रणबीर कपूर और विकी कौशल साथ करेंगे काम , ‘मिस्टर लेले’ के इस गाने में कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर

Ranbir Kapoor and Vicky Kaushal will work together, will be seen in this song of Mr Lele
रणबीर कपूर और विकी कौशल साथ करेंगे काम , ‘मिस्टर लेले’ के इस गाने में कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर
मिस्टर लेले रणबीर कपूर और विकी कौशल साथ करेंगे काम , ‘मिस्टर लेले’ के इस गाने में कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और विकी कौशल जल्द ही एक साथ दिखाई देने वाले है। बता दें कि, रणबीर कपूर.. शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म "मिस्‍टर लेले" के एक खास गाने में नजर आएंगे और इसके लिए एक्टर विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर को जॉइन करेंगे।

Ranbir Kapoor to shoot for a special shoot in Mr Lele

हालांकि, इस कॉमिक थ्रिलर में स्पेशल सॉन्ग सीक्वंस के लिए रणबीर कपूर का अंदाज भी एकदम नया और अलग होने वाला है। इस स्पेशल सांग को तनिष्क बागची और रोचक कोहली द्वारा कंपोज किया जाएगा। रणबीर कपूर फिल्म मेकर करण जौहर और निर्देशक शशांक खेतान की इस स्पेशल सांग के लिए पहली पसंद माने जा रहे है। 

Ranbir Kapoor signed for a special song in 'Mr. Lele' | MENAFN.COM

साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि, ये गाना एक डांस नंबर है, जो कि, मुंबई के महबूब स्टूडियोज में शूट होगा। इतना ही नहीं इस डांस नंबर में आपको रणबीर के स्पेशल स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा भी साथ होंगे, जिसमें उनके कुछ शानदार हुक स्टेप्स भी दिखाई देंगे।


 

Created On :   22 Sep 2021 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story