Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Oct 2025 9:23 AM IST
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को यकीन, भारत ही जीतेगा महिला विश्व कप खिताब
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया महिला विश्व कप 2025 में भारत के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया ही विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।
- 31 Oct 2025 9:22 AM IST
जयपुर रिसॉर्ट में लगी आग, टेंट जलकर राख, बाल-बाल बचे पर्यटक
विश्व प्रसिद्ध सैम सैंड ड्यून्स के पास एक रिसॉर्ट में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। उस समय तेज हवाएं चल रही थीं, इसलिए आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही मिनटों में आधा दर्जन लग्जरी टेंट जल गए।
- 31 Oct 2025 9:16 AM IST
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
- 31 Oct 2025 9:12 AM IST
'हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के', भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार
शुक्रवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा था, क्योंकि तीसरी बार भारत महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुका है।
- 31 Oct 2025 8:57 AM IST
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने 'लौह पुरुष' के योगदान को याद किया
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पूरा देश 'लौह पुरुष' को याद कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- 31 Oct 2025 8:49 AM IST
सीआईएसएफ जवानों ने भोपाल एयरपोर्ट पर खोई 4 साल की बच्ची को परिवार से मिलाया
भोपाल हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के सतर्क जवानों ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। 29 अक्टूबर को उन्होंने एक चार साल की बच्ची को अकेली भटकते देखा और कुछ ही मिनटों में उसे परिवार से सुरक्षित मिला दिया। यह घटना सुरक्षा के साथ-साथ करुणा और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।
- 31 Oct 2025 8:44 AM IST
भाजपा नेता संबित पात्रा ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर कांग्रेस की आलोचना की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने असम के श्रीभूमि जिले में आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में वरिष्ठ नेता विधु भूषण दास द्वारा बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ गाए जाने की खबरों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।
Created On :   31 Oct 2025 8:42 AM IST












