Fuel Price Update: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक क्या हैं तेल के रेट?

तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक क्या हैं तेल के रेट?
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 89.03 डॉलर प्रति बैरल
  • त्रिवेन्द्रम में पेट्रोल 107.25 रुपए प्रति लीटर है
  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों पर आधारित होती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। लेकिन, करीब 3 साल की अवधि में भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कोई भी फेरबदल अपनी ओर से नहीं किया है। देश में ईंधन के दाम में बदलाव या तो केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में कटौती के बाद हुआ है या राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स से।

फिलहाल, बात करें (03 अप्रैल 2024, बुधवार) की तो, राज्य स्तर पर लगने वाले अलग- अलग टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते देश के कई राज्यों में ईंधन के रेट में बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं पेट्रोल और डीजल के प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई आज की ईंधन की कीमतों को देखें तो, आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.06 रुपए और डीजल 92.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 94.47 रुपए और डीजल 87.55 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 95.11 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 94.74 रुपए और डीजल 87.86 रुपए प्रति लीटर है। वहीं त्रिवेन्द्रम में पेट्रोल 107.25 रुपए और डीजल 96.13 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपए और डीजल 95.65 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपए और डीजल 82.40 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल (Crude oil) की तो कीमतों में जबरदस्त तेजी दिखाई पड़ रही है और अब यह 89 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (03 अप्रैल 2024) सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Created On :   3 April 2024 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story