Sona- Chandi Ka Bhav: सोना 1 लाख रुपए पहुंचने के करीब, चांदी में 2000 रुपए तक की जबरदस्त तेजी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,04,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। फिलहाल, यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और यह 1 लाख रुपए के करीब पहुंचने वाला है। वहीं चांदी का भाव भी 1 लाख रुपए को पार कर चुका है। बात करें आज (05 जून 2025, गुरुवार) की तो लगातार पांचवें दिन गोल्ड के रेट में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव में 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत में भारी बढ़त
बात करें चांदी की तो इसकी कीमत एक बार फिर से बढ़ी है और कल की तुलना में इसमें करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,04,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   6 Jun 2025 11:44 AM IST