Sona- Chandi Ka Bhav: त्योहारी सीजन में सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी की चमक में भी हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतें लगातार बदल रही हैं। फिलहाल, लगातार दूसरे दिन दोनों ही धातुओं के दाम में उछाल देखा गया है। इंडिया बुलियन की साइट के अनुसार, आज (16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) दोपहर तक गोल्ड के रेट में करीब 1,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी दोपहर तक करीब 2,240 रुपए प्रति किलोग्राम तक अधिक हो गया।
ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,36,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से पार जा पहुंची है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,409 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,259 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,309 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,259 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,409 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,259 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,409 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,36,309 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 2,240 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,13,530 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   16 Oct 2026 12:31 PM IST











