Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले जानें प्रमुख शहरों की कीमतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए राष्ट्रीय तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर के पार बने हुए हैं। हालांकि, देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है और यह पुराने दाम पर ही उपलब्ध होंगे।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, पटना में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.37 रुपए और डीजल के लिए 99.36 रुपए चुकाना होंगे। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -Mahindra XUV 3XO ZNG भारत में लॉन्च, टर्बो इंजन के साथ मिलेगा CNG का पावर, कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Kawasaki Versys 900 ग्लोबल मार्केट में हुई अनवील, 948cc इंजन और रडार बेस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है ये मोटरसाइकिल
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 105.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 104.42 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   16 Oct 2026 11:06 AM IST












