Sona- Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत?

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,18,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। हालांकि, सोने की कीमत में पिछले दो दिन से लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान पर जा पहुंचे हैं। देखा जाए तो दोनों ही धातुओं के भाव अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। आज (23 जुलाई 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख रुपए के पार बनी हुई है, लेकिन अब यह अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है। सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,18,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   23 July 2025 11:44 AM IST