Sona- Chandi Ka Bhav: चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंची, सोने की चमक भी खूब बढ़ी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,19,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इस सप्ताह लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दोनों ही धातुओं की कीमतों में पिछले दो दिन से लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। चांदी की कीमत जहां ऑल टाइम हाई पर जा पहुंची है, वहीं सोने की चमक भी खूब बढ़ी है। आज (24 जुलाई 2025, गुरुवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है और यह अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है। सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,19,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   24 July 2025 11:22 AM IST