न्यू एमपीवी: 2025 Renault Triber Facelift भारत में नए Logo सहित 35 अपडेट के साथ हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपए

- इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है
- बेस ऑथेंटिक वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपए रखी है
- तीन ड्यूल टोन और छह सिंगल टोन कलर का ऑप्शन है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस कार निर्माता कंपनी Renault (रेनॉल्ट) ने भारत में अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर (Triber) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से 2025 रेनॉल्ट ट्राइबर फेसलिफ्ट (2025 Renault Triber Facelift) में कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नए लोगो सहित 35 अपडेट दिए गए हैं। इन बदलावों के साथ एमपीवी देखने में पहले से काफी बेहतर नजर आती है।
हालांकि, इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेनॉल्ट ट्राइबर फेसलिफ्ट को तीन ड्यूल टोन और छह सिंगल टोन कलर का ऑप्शन दिया गया है। इनमें शैडो ग्रे, एम्बर टेराकोटा और जांस्कर ब्लू शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
2025 Renault Triber Facelift की कीमत
रेनॉल्ट ट्राइबर फेसलिफ्ट के बेस ऑथेंटिक वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके इवोल्यूशन ट्रिम की कीमत 7.24 लाख रुपए है। जबकि, टेक्नो की 7.99 लाख रुपए और इमोशन की 8.64 लाख रुपए है। यह सभी कीमतें, एक्स-शोरूम हैं।
2025 Renault Triber Facelift की खूबियां
नई ट्राइबर फेसलिफ्ट में 35 अपडेट दिए गए हैं। इसमें फ्रंट में नया बंपर और नए डिजाइन की शाइनी ब्लैक फ्रंट ग्रिल दी गई है। इस एमपीवी में ड्यूल टोन एक्सटीरियर और ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके अलावा एक्सटीरियर में डीप कलर में ट्रिम एलिमेंट से जुड़े स्मोक्ड आउट एलईडी टेल लैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स वाले नए आकार के हेडलैंप शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें नया लोगो दिया गया है। इसमें 15 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
बात करें इंटीरियर की तो, इस एमपीवी में आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट के साथ आता है। इसमें स्पोर्टी ऑल ब्लैक वोवन अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलाइट, पार्किंग सेंसर, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम और ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
2025 Renault Triber Facelift इंजन और पावर
इस एमपीवी में एक लीटर की क्षमता वाला इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें पेट्रोल के साथ ही सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है। इंजन में 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही AMT ट्रांसमिशन के विकल्प मिलता है।
Created On :   23 July 2025 4:27 PM IST