Sona- Chandi Ka Bhav: एक दिन की राहत के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम भी बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उठापटक जारी है। फिलहाल, सप्ताह के दूसरे दिन दोनों ही धातुओं के दाम में माम1ली तेजी देखने को मिली है। आज (8 सितंबर 2026, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 320 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 1,130 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,490 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,53,260 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,498 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,398 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,498 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,270 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,498 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,398 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 1,130 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,37,850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   8 Sept 2026 2:26 PM IST












