Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम
आज (8 सितंबर 2026, मंगलवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें मामूली तेजी देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (8 सितंबर 2026, मंगलवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बेंगलुरु में पेट्रोल 110.82 रुपए और डीजल 98.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.85 रुपए और डीजल 100.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए मिल रहा है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (8 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 98.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 97.55 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   8 Sept 2026 12:59 PM IST

Tags

Next Story