आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ली एलन मस्क की चुटकी

Anand Mahindra tweeted a pinch of Elon Musk, saying - Waste of time and energy
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ली एलन मस्क की चुटकी
'समय और ऊर्जा की बर्बादी' आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ली एलन मस्क की चुटकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क आज कल काफी सुर्खियों में बने हुए है और अब भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा द्बारा मस्क पर किया गया ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं। 

दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह ( MM Group)  के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आयदिन अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए सुर्खियों मे बने रहते है। अब आनंद महिंद्रा का एक मजेदार ट्वीट वायरल हो रहा हैं जो कि उन्होंने एलन मस्क द्वारा ट्वीटर डील से पीछे हटने के बाद उन पर तंज कसते हुए किया है। 

अपने ट्वीट से मस्क पर कसा तंज

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कुछ महीने पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील की थी, लेकिन कुछ दिनों पहले मस्क ने वह डील को कैंसिल कर दी, जिसके बाद ट्विटर और मस्क के बीच कानूनी लड़ाई शुरु हो गई। इस मामले मे आनंद महिंद्रा अपने एक ट्वीट से चर्चा में आ गए है। 

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट से एलन मस्क पर तंज कसते हुए लिखा, "समय और ऊर्जा की बर्बादी। ट्विटर समाचार और जुड़ाव का एक खास स्रोत है, क्या इसे एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी के तौर पर चालाया जा सकता है?।" 

इसके बाद से उनके इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। 

मस्क और ट्वीटर के बीच हुआ था बड़ा सौदा

इसी साल की शुरुआत मे ट्वीटर में 9 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने वाले मस्क ने कुछ ही महीनों बाद ट्वीटर को 44 अरब डॉलर मे खरीदने की आफर दे दिया। ट्विटर ने कई दिनों तक सोचने के बाद इस डील को स्वीकार कर मस्क के साथ सौदा पूरा किया। लेकिन सौदे के कुछ ही महीने बाद मस्क ने डील कैंसिल कर दी, जिसके बाद ट्वीटर ने मस्क के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके जवाब में मस्क ने भी ट्विटर पर आधी अधूरी जानकारी का केस दर्ज करा दिया। 
 

Created On :   14 July 2022 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story