बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1330 निफ्टी 410 अंक उछला

Closing bell: Market closed on gains, Sensex 1330 Nifty jumped 410 points
बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1330 निफ्टी 410 अंक उछला
क्लोजिंग बेल बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1330 निफ्टी 410 अंक उछला
हाईलाइट
  • निफ्टी 410 अंक की तेजी के साथ 16
  • 658 के पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1328 अंकों की बढ़त के साथ 55
  • 858 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (25 फरवरी, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1328 अंकों यानी कि 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 410 अंक यानी कि 2.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,658 के स्तर पर बंद हुआ। 

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कच्चा तेल हुआ महंगा, क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में आज आया कोई बदलाव?

बता दें कि, सुबह बाजार एक दिन पहले की गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 840 अंक की बढ़त के साथ 57,370 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 265 अंकों की बढ़त के साथ 16,504 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (24 फरवरी, शुक्रवार) रूस और यूक्रेन के संघर्ष के बीच बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट पर ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2,702.15 अंकों की भारी गिरावट के साथ 54,529.91 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक 50 815.30 अंकों की गिरावट के साथ 16,247.95 पर बंद हुआ था।
 

 

 

Created On :   25 Feb 2022 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story