रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कच्चा तेल हुआ महंगा, क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में आज आया कोई बदलाव?

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 25 february 2022
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कच्चा तेल हुआ महंगा, क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में आज आया कोई बदलाव?
वाहन ईंधन दाम रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कच्चा तेल हुआ महंगा, क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में आज आया कोई बदलाव?
हाईलाइट
  • कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि देश में इन दिनों चुनाव के चलते पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में ना तो बढ़ोतरी की जा रही है और ना ही कटौती। दाम में यह स्थिरता करीब 3 माह से भी अधिक समस से बनी हुई है। आखिरी बार दिवाली से पहले रेट में कुछ चेंजेस देखने को मिले थे। जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। 

हालांकि इस राहत के बावजूद कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। वहीं आमजनों का मानना है कि, यह राहत चुनाव को देखते हुए दी गई है। फिलहाल, बात करें आज (25 फरवरी, शुक्रवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

केंद्रीय बजट 2022-23 की सर्वोच्च प्राथमिकता है आर्थिक विकास का पुनरुद्धार

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर 94.14 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपए/लीटर है। 

चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.68 रुपयए प्रति लीटर है। तो वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर है।

मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर है। 

एयर इंडिया के नए सीईओ के बैकग्राउंड की जांच करेगा गृह मंत्रालय

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   25 Feb 2022 3:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story