फिर गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले

Closing bell: market closed on the decline, both Sensex Nifty slip
फिर गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले
क्लोजिंग बेल फिर गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिसले
हाईलाइट
  • निफ्टी 88.30 अंक बढ़त के साथ 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 323.34 अंक गिरावट के साथ 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 नवंबर, बुधवार) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.34 अंक यानी कि 0.55 फीसदी गिरावट के साथ 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 88.30 अंक यानी कि 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ।

सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल! जानें आज क्या है 1 लीटर का दाम?

बता दें कि, सुबह बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 21 अंक की बढ़त के साथ 17,524 के स्तर पर खुला था।

सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

जबकि बीते कारोबारी दिन (23 नवंबर, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 198.44 अंक की बढ़त के साथ 58664.55 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 86.80 अंक बढ़त के साथ 17503.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   24 Nov 2021 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story