गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट

Closing bell: Market closed with a fall, Sensex fell by 372 points
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट
हाईलाइट
  • निफ्टी 133.85 अंक गिरकर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 372.32 अंक गिरकर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (18 नवंबर, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। यह लगातार तीसरा दिन है जब घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 372.32 अंक गिरकर 59,636.01 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 के स्तर पर बंद हुआ।  

कच्चे तेल में गिरावट जारी : सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले पेट्रोल- डीजल के दाम

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 22 अंक की बढ़त के साथ 60,030 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 17,909 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (17 नवंबर, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 314.04 अंकों की गिरावट के साथ 60,008.33 के स्तर पर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 112.20 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 17,887 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   18 Nov 2021 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story