बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में तेजी

Closing Bell: Market closed with gains, both Sensex Nifty rise
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में तेजी
क्लोजिंग बेल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों में तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 18
  • 055 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 221 अंक की बढ़त के सा​थ 60
  • 617 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (11 जनवरी 2022, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 221 अंक की बढ़त के सा​थ 60,617 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 18,055 के स्तर पर बंद हुआ।

पेट्रोल- डीजल के दाम में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कितनी है कीमत

बता दें कि, सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 162 अंकों की बढ़त के साथ 60,558 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46 अंकों की बढ़त के साथ 18,049 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते सत्र (10 जनवरी 2022, सोमवार) में बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 650.98 अंकों की बढ़त के साथ 60,396 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 190.60 अंकों की बढ़त के साथ 18,003 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   11 Jan 2022 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story