बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 1546 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Closing bell: Market continues to fall, Sensex slips 1546 points, Nifty also falls
बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 1546 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
क्लोजिंग बेल बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 1546 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 468 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 149 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1546 अंकों की गिरावट के साथ 57
  • 491 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (24 जनवरी 2022, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंकों की गिरावट के साथ 57,491 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 468 अंकों की गिरावट के साथ 17,149 के स्तर पर बंद हुआ।  

वाहन ईंधन दाम: आज ही करा लें टंकी फुल, जानें क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 181.51 अंक यानी कि 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58856 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61.70 अंक यानी कि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17555 पर खुला था।

जबकि बीते सत्र (21 जनवरी 2022, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और
गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 427 की गिरावट के साथ 59,037 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   24 Jan 2022 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story