1307 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 16,700 से नीचे आया

Closing bell: Sensex closed with a fall of 1307 points, Nifty fell below 16,700
1307 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 16,700 से नीचे आया
क्लोजिंग बेल 1307 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 16,700 से नीचे आया
हाईलाइट
  • निफ्टी 391.50 अंक फिसलकर 16
  • 677.60 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1306.96 अंक टूटकर 55
  • 669.03 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (04 मई 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी कि 2.29% टूटकर 55,669.03 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 391.50 अंक यानी कि 2.29% की गिरावट के साथ 16,677.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के नीचे खुलने के बाद उसने बिक्री का दबाव दिखा परंतु आरबीआई के द्वारा रेपो रेट एवं सीआरआर बढ़ाने के निर्णय के कारण निफ्टी ने अपना एक बड़ा सपोर्ट लेवल 16800 तोड़ दिया। वहीं बैंक निफ्टी ने 899.20 अंको की गिरावट के साथ 35264.55 पर समाप्ति दी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 लाल बंद हुआ जो व्यापक बिक्री को दर्शाते हैं।

सभी सेक्टोरियल सूचकांक लाल बंद हुए।ऑटो, बैंक, एफमजीसी, पावर, मेटल,रियलिटी, हेल्थ केअर, कैपिटल गुड्स सूचकांकों में 1 से 3 % की गिरावट रही। विक्स भी 7.8 % बढ़कर 21.88 बंद हुआ। ब्रिटानिया,पावर ग्रिड,ओएनजीसी,एनटी पीसी में सर्वाधिक बढ़त रही। अपोलो हॉस्पिटल, अडानी पोर्ट,हिंडाल्को एवं बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक गिरावट रही।

तकनीकी तौर पर निफ्टी ने मंदी का इंगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो आने वाले सत्रों के लिए गिरावट का संकेत देता है। निफ्टी 21 एवम 25 दिनों के सिंपल मूविग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है जो गिरावट की चाल का संकेत है।

मोमेंटम इंडिकेटर स्टॉकस्टिक भी दैनिक चार्ट में नकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहा जो भी मंदी का संकेत है। निफ्टी ने 16800 का सपोर्ट तोड़ उसके नीचे क्लोजिंग दी है ।अब 16550 तात्कालिक सपोर्ट है। 17000 तात्कालिक बाधा है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 34800 है, रेसिस्टेन्स 36500 है।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 64 अंक यानी कि 0.11 प्रतिशत बढ़त के साथ 57039.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24 अंक यानी कि 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर खुला था।

पलक कोठारी
रिसर्च एनालिस्ट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)

Source: Choice India

Created On :   4 May 2022 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story