सेंसेक्स 300 अंक ऊपर निफ्टी 17,600 के ऊपर बंद हुआ 

Closing Bell: Sensex up 300 pts, Nifty ends above 17,600
सेंसेक्स 300 अंक ऊपर निफ्टी 17,600 के ऊपर बंद हुआ 
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 300 अंक ऊपर निफ्टी 17,600 के ऊपर बंद हुआ 
हाईलाइट
  • निफ्टी 91.40 अंक की बढ़त के साथ 17
  • 622.25 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 300.44 अंक की बढ़त के साथ 59
  • 141.23 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन  (19 सितंबर 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.44 अंक यानि कि 0.51% की बढ़त के साथ 59,141.23 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.40 अंक यानि कि 0.52% की बढ़त के साथ 17,622.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 148 अंक यानि कि 0.3 प्रतिशत गिरकर 58636 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50 अंक यानि कि 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17540 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते सत्र (16 सितंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और  शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स जहां 1,093.22 अंक गिरकर 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 346.55 अंक की गिरावट के साथ 17,530.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 

Created On :   19 Sep 2022 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story