बफेट को पछाड़ कर फेसबुक के जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर

Facebook CEO Mark Zuckerberg is now the worlds third-richest person
बफेट को पछाड़ कर फेसबुक के जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर
बफेट को पछाड़ कर फेसबुक के जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के टॉप टेन अमीरों में फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने निवेशक वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दिया है। वॉरेन बफेट को पछाड़कर जकरबर्ग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जकरबर्ग से आगे अब सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस हैं। जकरबर्ग की संपत्ति में तेजी से हुआ यह इजाफा निवेशकों की ओर से फेसबुक पर जताए गए भरोसे का नतीजा है।

 

 

शेयर में 2.4 फीसदी की तेजी
जकरबर्ग की संपत्ति में इजाफे की वजह शुक्रवार को फेसबुक के शेयरों में आई 2.4 फीसदी की तेजी है। फेसबुक के शेयर का भाव बढ़कर 203 डॉलर हो गया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस तेजी के साथ जकरबर्ग की संपत्ति का आंकड़ा 81.6 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जोकि वॉरेन बफेट की संपत्ति से 373 मिलियन डॉलर ज्यादा है। वॉरेन की संपत्ति 81.2 अरब डॉलर है।

वॉरेन कि संपत्ति 4.08 अरब डॉलर घटी
2018 में ही जकरबर्क की संपत्ति में 8.83 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान वॉरेन कि संपत्ति 4.08 अरब डॉलर घटी है। मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में डेटा लीक का मामला सामने आने के बाद फेसबुक के शेयर में 15 फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद वह वह अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए थे।

142 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजॉस टॉप पर
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस 142 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं। 2018 के दौरान उनकी संपत्ति में करीब 43 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरे नंबर पर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं जिनकी संपत्ति 94.2 अरब डॉलर दर्ज की गई है। 

Created On :   7 July 2018 5:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story