बढ़े पेट्रोल के दाम या घटे? जानें आपकी जेब पर दवाब या राहत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 27 may 2022
बढ़े पेट्रोल के दाम या घटे? जानें आपकी जेब पर दवाब या राहत
वाहन ईंधन कीमत बढ़े पेट्रोल के दाम या घटे? जानें आपकी जेब पर दवाब या राहत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने आज (27 मई 2022, शुक्रवार) की पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। देश में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। 

आपको बता दें कि, 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा वाहन ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया था जिसके बाद पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं बात करें तेल कंपनियों की तो करीब 48 दिनों से कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले ऐसी स्थिति चुनाव के दौरान देखने को मिली थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

ये भी पढ़ें:- झुनझुनवाला के निवेश वाली आकाशा एयर की पहली झलक सार्वजनिक, जल्द होगी लॉन्च

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ये भी पढ़ें:- कच्चे माल की किल्लत के बीच बैटरी बाजार 2030 तक हो सकता है 168 अरब डॉलर के पार  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   27 May 2022 3:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story