अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर तोड़ सकती हैं सारे रिकॉर्ड, ये है बड़ा कारण

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 27 September 2021
अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर तोड़ सकती हैं सारे रिकॉर्ड, ये है बड़ा कारण
ईंधन कीमत अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर तोड़ सकती हैं सारे रिकॉर्ड, ये है बड़ा कारण
हाईलाइट
  • कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें एक बार फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। दरअसल, दुनियाभर में इन दिनों कच्चे तेल (Crude oil) की डिमांड बढ़ रही है और सप्लाई में आई गिरावट आ रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों का मानना है कि यदि यही हाल रहा तो अक्टूबर माह में देश में ईंधन के दाम फिर से बढ़ाए जा सकते हैं

जानकारों की मानें तो, घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम अगले एक से दो हफ्ते में तेजी से बढ़ सकते हैं। फिलहाल बात करें आज (27 सितंबर, सोमवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल और डीजल दोनों के ही भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के दाम...

भारत को 4-5 और एसबीआई आकार के बैंकों की जरूरत

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। इसी तरह मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.41 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.92 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.46 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 97.64 रुपए प्रति लीटर है।

चीन ने क्रिप्टोकरेंसी, खनन परियोजनाओं पर लगाया प्रतिबंध

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   27 Sep 2021 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story