नए साल में सोना हुआ सस्ता, बढ़ सकती है खरीदारी

Gold-Silver Rate: Gold becomes cheaper in the new year, shopping may increase
नए साल में सोना हुआ सस्ता, बढ़ सकती है खरीदारी
सोना- चांदी नए साल में सोना हुआ सस्ता, बढ़ सकती है खरीदारी
हाईलाइट
  • 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार की तुलना में 368 रुपए सस्ता हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 4 जनवरी 2022 की सुबह सोना-चांदी का नया भाव जारी किया है। इसके अनुसार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 397 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट हुई है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं। तो पहले इनके नए भाव पता कर लीजिए उसके बाद जेवर की खरीदारी कीजिए। ऐसा करने से आप घाटा खाने से बच जाएंगे। 

सोना-चांदी के भावों की गिरावट भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत जहां 47963 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं प्रति किलो चांदी की कीमत 61462 रुपए हो गई है।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 670 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ, निफ्टी 17800 के पार

कितना सस्ता हुआ सोना
995 शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार की तुलना में 368 रुपए सस्ता हुआ। वहीं 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 339 रुपए की गिरावट देखने को मिली। यदि आप 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत की बात करें तो उसमें भी 278 रुपए कम हुए हैं। इसके अलावा 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 217 रुपए की कमी देखने को मिली।

सोना-चांदी के 4 जनवरी, सुबह के भाव

999 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 47963 रुपए।

995 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 47771 रुपए।

916 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 43934 रुपए।

750 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 35972 रुपए।

585 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 28058 रुपए।

999 शुद्धता वाली प्रति किलो चांदी की कीमत 61462 रुपए।

तेल कंपनियों ने जारी कर दिए आज के रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम

क्या है ज्वेलरी की शुद्धता का राज
सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई निशान लगे होते हैं जिसके माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। यदि सोने के पैमाने को देखा जाएं तो यह 1 से लेकर 24 कैरेट तक होता है।

ज्वेलरी 22 कैरेट की है तब उस जैवर पर 916 लिखा होगा।
ज्वेलरी 21 कैरेट की है तब उस जैवर पर 875 लिखा होगा।
ज्वेलरी 18 कैरेट की है तब उस जैवर पर 750 लिखा होगा।
ज्वेलरी 14 कैरेट की है तब उस जैवर पर 585 लिखा होगा।

जानिए घर बैठे ज्वेलरी के भाव
यदि आप जानना चाहते है कि आज सोना कितना सस्ता और मंहगा हुआ है। इसके लिए आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट www.ibja.co पर जाकर चेक कर सकते है। साथ ही साथ इस बात का ध्यान भी रहे कि सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को ज्वेलरी के भाव जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खूदरा कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्डकॉल दे सकते है। कुछ समय के बाद एसएमएस के माध्यम से लेटेस्ट रेट्स मिल जाएंगे।

Created On :   4 Jan 2022 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story