सुविधा: Reliance Jio की JioMart सर्विस शुरू, Whatsaap के जरिए कर सकेंगे खरीददारी

JioMart service starts on whatsapp in Mumbai, learn about it
सुविधा: Reliance Jio की JioMart सर्विस शुरू, Whatsaap के जरिए कर सकेंगे खरीददारी
सुविधा: Reliance Jio की JioMart सर्विस शुरू, Whatsaap के जरिए कर सकेंगे खरीददारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio (रिलायंस जियो) ने अपने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। फिलहाल मुंबई के पास तीन जगहों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में अपनी सेवाओं की शुरुआत की है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जियो प्लेटफॉर्म और फेसबुक के बीच हुई हाल ही में डील हुई है। JioMart (जियोमार्ट) का ऐक्सेस भारत में Whatsapp (वॉट्सऐप) इस्तेमाल करने वाले 40 करोड़ लोगों को मिलेगा।  

इन जगहों पर व्हाट्सएप के जरिए अपनी सेवाओं की शुरुआत के लिए JioMart ने एक नंबर जारी किया है। ग्राहकों को अपने फोन पर वॉट्सऐप नंबर 8850008000 डायल करना होगा। इसके बाद संबंधित जगहों पर दी जाने वाली सेवा के क्षेत्र वाले ग्राहक इस नंबर पर कम्युनिकेट कर ऑनलाइन घर बैठे किराना के सामान के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। 

Lockdown:आरबीआई ने म्यूचुअल फंड को दी बड़ी राहत

ऐसे करता है काम
दिए गए नंबर सेव करने के बाद ग्राहक के व्हाट्सएप पर जियोमार्ट ऑर्डर प्लेस करने के लिए एक लिंक मुहैया कराता है। जिसकी अवधि 30 मिनट तक के लिए होगी। ग्राहक को इस लिंक पर क्लिक कर अपनी कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी। इसके बाद ग्राहक को ऑर्डर और स्टोर की जानकारी उसके नंबर पर दी जाती है। इसी के साथ अब ग्राहक का ऑर्डर उसके आस-पास के किराना स्टोर या जियोमार्ट स्टोर को भेज दिया जाएगा। ऑर्डर तैयार होने की जानकारी भी ग्राहक को व्हाट्सएप के जरिए ही मिलेगी।

यह जानकारी JioMartLite की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि, इस शुरुआती चरण में जियोमार्ट ने होम डिलीवरी की सर्विस को शुरू नहीं किया है। अभी ग्राहकों को अपना ऑर्डर लेने स्टोर पर ही जाना होगा।

DHFL के प्रमोटर कपिल वधावन YES BANK धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

3 करोड़ मालिकों को फायदा
कंपनी ने करीब 1200 किराना स्टोर के साथ काम शुरू कर दिया है। फिलहाल रिलायंस की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मालूम हो कि जियो-फेसबुक डील के बाद आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा था कि, इससे 3 करोड़ भारतीय मॉम-एंड-पॉप स्टोर मालिकों को मदद मिलेगी। वे अपने पड़ोसी ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट ले पाएंगे। सीधे तौर पर कहें तो अब ग्राहक जल्द डिलिवरी के लिए अपने पास की लोकल दुकानों से रोजमर्रा की जरूरत का सामान मंगा पाएंगे।

Created On :   27 April 2020 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story