बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी

Opening bell: Sensex jumped more than 300 points, Nifty also rose
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 97 अंक की बढ़त के साथ 17
  • 842 पर खुला
  • सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 59
  • 931 पर खुला

जिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (07 जनवरी 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 59,931 के स्तर पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 97 अंक की बढ़त के साथ 17,842 के स्तर पर खुला। 

क्या चुनाव के बाद फिर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगेगी आग? यहां जानिए रेट

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 585 अंक की गिरावट के साथ 59,638 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 171 अंक की गिरावट के साथ 17,800 के स्तर पर था। 

वहीं शाम को भी जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। नए साल में यह पहली बार था जब बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 621 अंकों की गिरावट के साथ 59,601 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17,746 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 Jan 2022 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story