गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 392 अंक नीचे खुला, निफ्टी 15300 के स्तर पर

Opening bell: Sensex opened down 392 points, Nifty at 15300 level
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 392 अंक नीचे खुला, निफ्टी 15300 के स्तर पर
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 392 अंक नीचे खुला, निफ्टी 15300 के स्तर पर
हाईलाइट
  • निफ्टी 116 अंक की गिरावट के साथ 15
  • 244 पर खुला
  • सेंसेक्स 392 अंक की गिरावट के साथ 51
  • 103 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (17 जून, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 392 अंक यानी कि 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,103 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116 अंक यानी कि 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,244 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 522 शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं आई 1297 शेयरों में गिरावट आई जबकि 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 जून, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 506.41 अंक की ​बढ़त के साथ 53047.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 142.40 अंक की बढ़त के साथ 15834.60 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,045.60 अंक की गिरावट के साथ 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 331.55 अंक की गिरावट के साथ 15,360.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   17 Jun 2022 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story